Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

करनावल में 19 को आएंगे जयंत चौधरी, किसानों को करेंगे सम्बोधित

  • 19 को करनावल में महापंचायत में समर्थन देने आएंगे और जयंत चौधरी
  • महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कस्बा करनावल में पिछले एक महीने से आंदोलनरत किसानों के धरने को आधार रालोद नेता जयंत चौधरी ने भी समर्थन का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर आगामी 19 जनवरी को धरना स्थल पर होने जारी महापंचायत में जयंत चौधरी ने आने की घोषणा कर दी है। कस्बा करनावल में चले आ रहे किसानों के धरने मैं अब आंदोलन के लिए किसानों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

गौरतलब है कि कस्बा करनावल के बंगले वाले मंदिर में पिछले एक महीने से किसान 3 कृषि कानूनों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हुए हैं। इसे लेकर किसान लगातार कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद धरना स्थल से नहीं हटे हैं और लगातार सरकार के खिलाफ हुंकार भर के दम भरते आ रहे हैं।

वहीं अब किसानों ने 10 बार की वार्ता विफल होने के बाद हुंकार भरते हुए आगामी 19 जनवरी को धरना स्थल पर एक महापंचायत का ऐलान किया है। जिसमें आसपास ही नहीं पूरे जिले के किसानों को आमंत्रित करने के लिए कमेटी गठित करके किसानों ने जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। इसे लेकर कस्बा करनावल में आगामी 19 जनवरी को निर्णायक किसानों की महापंचायत मानी जा रही है।

वहीं दूसरी ओर किसानों के निर्णायक महापंचायत में रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने भी आने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल देव ने पुष्टि करते हुए बताया कि जयंत चौधरी ने 19 जनवरी को करनावल में होने वाली पंचायत में समर्थन देने का ऐलान किया है। किसान महापंचायत को निर्णायक एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img