Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

किसान महापंचायत जाते समय जयंत चौधरी का जोरदार स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद/कांधला: सहारनपुर कि नकुड में रालोद की किसान महापंचायत में जाते समय जयंत चौधरी का जलालाबाद में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं कांधला कस्बे से रालोद नेता वरिष्ठ नेता डा. विक्रांत के नेतृत्व में किसान बसों से बसों में रवाना हुए।

जनपद सहारनपुर के नकुड कस्बे में पहले से प्रस्तावित किसान पंचायत में शामिल होने के लिए रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का जलालाबाद में रालोद नेता अशरफ अली खां के नेतृत्व में कार्यकताओं ने फूल मालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किसान एकता जिंदाबाद आदि के नारे लगाए गए।

स्वगत के बाद रालोद नेता जयंत चौधरी का काफिला नकुड की ओर रवाना हो गया। इस दौरान अशरफ अली खां, चैयरमैन अब्दुल गफ्फार, योगेंद्र चेयरमैन, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश पंवार, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, कंवर हसन, चौधरी मुस्तकीम, वाजिद अली, डा. सउद हसन, वसीउल्लाह खान, मशकूर खां, इस्तेखार अहमद, पप्पू सभासद आदि मौजूद रहे।

कांधला बस स्टैंड से रालोद के वरिष्ठ नेता डा. विक्रांत जावला के नेतृत्व में बसों में सवार होकर रवाना हुए। किसान पंचायत में पहुंचने से पहले डा. विक्रांत जावला ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में जयंत चौधरी की 33 वीं पंचायत है।

तीनों कृषि कानूनों के वापस नहीं होने तक रालोद का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के आंदोलन में जी-जान से जुटा रहेगा। इस दौरान रालोद के प्रदेश महासचिव सतबीर पंवार, रालोद के किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, नीरज, सौरव, इरफान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img