Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

वारिस को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाकर जयंत ने मुस्लिमों को साधा

  • पूर्व विधायक राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव से पूर्व मुस्लिमों को साधते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व पूर्व विधायक राव वारिस को सौंपा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जयंत चौधरी ने कई फैसलों से सबको चौंका दिया है। एक दिन पहले जहां उन्होंने बागपत लोकसभा सीट से पार्टी के पुराने और वफादार सिपाही डा. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बनाया है तो बिजनौर लोकसभा सीट से मीरापुर के वर्तमान विधायक चंदन चौहान को बिजनौर लोकसभा से मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

इसके अलावा राजनीतिक गलियारों में तैर रही तमाम तरह की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए पुरकाजी से रालोद विधायक अनिल कुमार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का ओहदा देकर दलित समाज को साधा तो पार्टी के पुराने वफादार पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।

पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वारिस ने कहा कि उनका परिवार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह का अनुयायी है। हमेशा उनकी नीतियों को चला है। उनके पिता पूर्व विधायक स्व. राव राफे खा बड़े चौधरी के सच्चे सिपाही रहे हैं। वारिस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में रालोद के प्रत्याशी जीत के साथ नया इतिहास बनाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img