Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

जेईई एडवांस: निपुण को 40, भव्य को 54 और निकुंज को मिली 120वीं रैंक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रविवार को जेईई एडवांस का परिणाम जारी कर दिया है। जेईई मेन के दूसरे सत्र शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने एडवांस में भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखा है। मेरठ के निपुण गोयल को ऑल इंडिया 40वीं रैंक मिली है।

वहीं जेईई मेन में ऑल इंडिया रैंक 497 पाने वाले भव्य बंसल को जेईई एडवांस में 54वीं ऑल इंडिया मिली है। इनके साथ ही निपुण गोयल के जुड़वा भाई निकुंज गोयल को जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक 120 मिली है। बता दें कि यह सभी विद्यार्थी फिटजी कोचिंग संस्थान में तैयारी कर रहे थे। इनके अलावा जेईई एडवांस के लिए प्रवेश लेने वाले उत्कर्ष गुप्ता को 328वीं रैंक मिली है और यश जैन को 705वीं ऑल इंडिया रैंक मिली है।

जेईई मेन से एडवांस में नीचे खिसके जुड़वा भाई

जेईई मेन के पहले और दूसरे सत्र में कमाल करने वाले जुड़वा भाइयों निपुण और निकुंज गोयल ने जेईई एडवांस में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऑल इंडिया रैंक में थोड़ा नीचे जरूर खिसके हैं लेकिन उनका प्रदर्शन टॉपर्स का ही रहा है। जेईई मेन के दोनों सत्र के बाद एडवांस के लिए जारी रैंकिंग में निपुण को आल इंडिया 13वीं रैंक मिली थी। वहीं निकुंज को आल इंडिया 58वीं रैंक मिली थी। दोनों ही भाई आइआइटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस करना चाहते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img