जनवाणी ब्यूरो ।
नई दिल्ली: NTA (National Testing Agency) ने चेतावनी दी है कि यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा में नकल, फर्जी दस्तावेज, या अनुचित साधन (UFM – Unfair Means) का उपयोग करता पाया गया, तो उसे 3 साल तक JEE Main देने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
आवेदन की आखिरी तारीख
JEE Main 2026 (Session‑1) आवेदन फॉर्म की आखिरी तारीख: 27 नवंबर 2025। जो उम्मीदवार अभी तक फॉर्म नहीं भरे हैं, उनके लिए आज अंतिम मौका है।
करेक्शन विंडो
फॉर्म भरने के बाद 1–2 दिसंबर 2025 को करेक्शन विंडो खुलेगी। इस दौरान उम्मीदवार फोटो, डॉक्यूमेंट, नाम, कैटेगरी आदि की गलती सुधार सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए सुझाव
सावधानी से फॉर्म भरें — सभी विवरण सही हों। अनुचित साधनों का उपयोग न करें, फर्जी दस्तावेज न लगाएँ। करने योग्य गलती (जैसे फोटो/नाम/कैटेगरी की गलतियाँ) करेक्शन विंडो में सुधार लें। NTA के निर्देश और नियम ध्यान से पढ़ें और पालन करें।

