Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

जीत का चौका लगाने उतरेगा पंजाब 

दुबई, भाषा: लगातार तीन जीत से फिर से पटरी पर लौटने वाला किंग्स इलेवन पंजाब और पिछले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को यहां अपना विजय अभियान जारी रखने के उद्देश्य से एक-दूसरे का सामना करेंगे।
किंग्स इलेवन और सनराइजर्स की स्थिति एक जैसी है। इन दोनों टीमों के 10 मैचों में आठ अंक हैं लेकिन हैदराबाद की टीम बेहतर रन गति के कारण आठ टीमों की तालिका में अपने प्रतिद्वंद्वी से एक पायदान आगे पांचवें स्थान पर है। प्लेआॅफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों टीमों को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे। किंग्स इलेवन के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन पिछले तीन मैचों में उसने शानदार प्रदर्शन किया है। किंग्स इलेवन ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया तथा केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। किंग्स इलेवन की बल्लेबाजी सुरक्षित हाथों में है। कप्तान राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल और निकोलस पूरण अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की फार्म चिंता का विषय है। जिम्मी नीशाम के आने से टीम की बल्लेबाजी और मोहम्मद शमी की अगुवाई वाली गेंदबाजी को भी कुछ मजबूती मिली है।
सनराइजर्स को भी प्लेआॅफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे। लगातार तीन हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को आठ विकेट से मिली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है। डेविड वार्नर की टीम अब प्लेआॅफ की उम्मीदों का जीवंत रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img