Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

गांधी जयंती की छुट्टी के चलते जेवर टोल प्लाजा पर लगा जाम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली साइट पर वाहनों का लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

सूचना मिलने के साथ ही जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ मिलकर तीन घंटे से जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

दरअसल शनिवार को दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती की छुट्टी और अगले दिन रविवार होने के चलते लगातार दो दिन की छुट्टियों पड़ जाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने अपने घरों के लिए जाने का फैसला किया।

सुबह लगभग 8:30 बजे जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। पीछे से बड़ी संख्या में वाहनों के जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचने के चलते यह लाइनें लगातार बढ़ती चली गईं और दो किलोमीटर से भी लंबी लाइन लग गई।

टोल कर्मियों के द्वारा जेवर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जेपी इंफ्राटेक की प्राइवेट सिक्योरिटी ने मिलकर जाम खुलवाने के प्रयास किए लेकिन दोपहर 12:00 बजे तक भी जाम खुलवाने में सफलता नहीं मिल सकी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img