Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

मैं अपनी जर्नी से बहुत खुश हूं: मृणाल ठाकुर

CINEWANI 1


मूलत: महाराष्ट्र के धुले की रहने वाली, मॉडल और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ और बॉलीवुड फिल्म ‘सुपर 30‘ ‘लव सोनिया’ ‘बाटला हाउस’ और ‘तूफान‘ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। मृणाल ठाकुर ने कॉलेज के दौरान ही स्टार प्लस के धारावाहिक ‘मुझसे कुछ कहती…. ये खामोशियां’ से एक्टिंग की दुनिया में पदार्पण किया था। इसमें उन्होंने गौरी भोसले का शानदार किरदार निभाया था। उसके बाद मृणाल को स्टार प्लस के ही एक और धारावाहिक ‘हर युग में आएगा एक अर्जुन’ में काम करने का अवसर मिला।

इसमें वो एक पत्रकार के किरदार में नजर आर्इं। उन्होंने गुरु रंधावा के साथ ‘अभी न छोड़ो मुझे’ शीर्षक से म्यूजिक वीडियो किया। इसमें वह एक अनोखे क्यूट लुक में नजर आर्इं। मृणाल ने कुछ कुछ मराठी धारावाहिकों और मराठी फिल्मों में भी काम किया। फरहान अख्तर के अपोजिट वाली ‘तूफान’ के बाद, वह अब ईशान खट््टर के साथ ‘पिप्पा’ कर रही हैं। यह 1971 की भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की कहानी पर आधारित है। इसका निर्देशन राजा कृष्णा मेनन कर रहे हैं। इसमें उनका एकदम अलग लुक है।

मृणाल, आयुष्मान खुराना के अपोजिट ‘डॉक्टरजी’ और सुपरहिट फिल्म बाहुबली के किरदार शिवगामी देवी पर एक वेब सीरीज ‘बाहुबली बिफोर बिगनिंग’ में नजर आने वाली थीं, लेकिन ये दोनों ही प्रोजेक्ट उनके हाथों से अचानक निकल गए। कार्तिक आर्यन के अपोजिट वाली ‘धमाका’ के बारे में भी ऐसा ही कुछ कहा जा रहा है कि उन्हें इसमें यामी गौतम ने रिप्लेस कर दिया है। प्रस्तुत हैं मृणाल ठाकुर के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश:

  • ‘डॉक्टरजी’ और वेब सीरीज ‘बाहुबली बिफोर बिगनिंग’ के बाद अब ‘धमाका’ से आपके बाहर होने की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यामी गौतम ने इस फिल्म में आपको रिप्लेस कर दिया है?

-‘डॉक्टरजी’ और वेब सीरीज ‘बाहुबली बिफोर बिगनिंग’ के बारे में कहूं तो यह सच है कि अब मैं इन्हें नहीं कर रही हूं लेकिन ज्यादा काम के चलते, डेट न होने के कारण मुझे ये दोनों फिल्में छोड़नी पड़ीं। जहां तक ‘धमाका’ की बात है। यह अपने नाम के मुताबिक रिलीज के साथ ही एक बड़ा धमाका करने जा रही है। अब इसमें व्यक्तिगत रूप से मैं क्या धमाका कर रही हूं, फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। मुझे नहीं पता कि मैं फिल्म में हूं भी या नहीं। कोई कहता है कि फिल्म में मैं हूं तो कोई कहता है कि यामी हैं लेकिन यह सब कुछ जानने के लिए इसकी रिलीज का इंतजार करना होगा।

  • इस वक्त आप कौन कौन से प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनके बारे में कुछ बताइये।

-शाहिद के साथ ‘जर्सी’ है। उनके भाई ईशान खट््टर के साथ ‘पिप्पा’ कर रही हूं। अभिमन्यु दसानी के अपोजिट ‘आंख मिचौली’ है। मेरी कोशिश है कि ‘आंख मिचौली’, के अपने किरदार के जरिये लोगों को खूब हंसाऊं। जबकि ‘जर्सी’ मे मेरा इमोशनल रोल है। इसके अलावा ‘प्रियास मास्क’ कर रही हूं। यह इंडिया की पहली ऐनिमेटेड फिल्म है जो बच्चों के लिए बनी है। इसके लिए मैंने प्रिया की आवाज दी है।

  • इस इंडस्ट्री के लिए आप एक आउट साइडर हैं। आउटसाइडर्स को अक्सर यहां कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में आपका अनुभव किस तरह का रहा?

-सच कहूं तो मुझे यहां कभी भी आउटसाइडर होने का एहसास ही नहीं हुआ। मुझे लगता है कि यदि आपके पास काबिलियत है और खुद पर आप विश्वास करते हैं तो कोई भी चीज, हासिल करने में आपको मुश्किल नहीं होगी। मैं अपनी जर्नी से बहुत खुश हूं। काफी अच्छे अच्छे आॅफर्स मुझे मिल रहे रहे हैं। मैं अपना पहले का काम जल्दी से जल्दी पूरा कर लेना चाहती हूं ताकि कुछ नया शुरू कर सकूं।

  • अक्सर कहा जाता है कि फिल्म मेकर अपनी फिल्मों में जबर्दस्ती इंटीमेट सीन ठूंसते हुए हीरोइन से उसके लिए डिमांड करते हैं। क्या आपको कभी इस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ा?

-जब कोई आॅफर मेरे पास आता है, उसकी स्क्रिप्ट अवश्य पढ़ती हूं। यदि जरूरी हुआ तो कई बार पढ़ती हूं। साथ ही यह भी देखती हूं कि उसमें कोई इंटीमेट या बैडरूम सीन है या नहीं और यदि है तो वह स्क्रिप्ट के लिहाज से कितना जरूरी है। किसी लव स्टोरी में इंटीमेट सीन होने पर मैं कर सकती हूं लेकिन बिना जरूरत कभी इस तरह के सीन नहीं करूंगी।


SAMVAD 1

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img