Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

झूलन-मंधाना ने दिलाई भारत को बड़ी जीत 

  • झूलन ने झटके चार विकेट, दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में नौ विकेट से रौंदा 

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अनुभवी झूलन गोस्वामी की घातक गेंदबाजी तथा स्मृति मंधाना और पूनम राउत के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 128 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में शानदार वापसी की।

झूलन ने 10 ओवर में 42 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 37 रन देकर तीन और मानसी जोशी ने 23 रन देकर दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को 41 ओवर में 157 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद मंधाना (64 गेंदों पर नाबाद 80) और राउत (89 गेंदों पर नाबाद 62) ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन की अटूट साझेदारी निभाई जिससे भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की।

दक्षिण अफ्रीका ने पहला वनडे आठ विकेट से जीता था। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज भारत की अनुशासित गेंदबाजी के सामने किसी भी समय खुलकर नहीं खेल पाई। उसकी तरफ से लारा गुडॉल ने 77 गेंदों पर सर्वाधिक 49 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान साने लुस ने 57 गेंदों पर 36 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका के केवल पांच बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। भारत ने भी जेमिमा रोड्रिग्स (09) का विकेट पांचवें ओवर में गंवा दिया था। उन्हें शबनीम इस्माइल ने बोल्ड किया लेकिन इसके बाद मंधाना और राउत ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img