Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

जितेंद्र सिंह बाजवा बने वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

  • गॉडविन होटल में हुए कार्यकारिणी के चुनाव में निर्विरोध चुने गए

  • निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा ने जताया आभार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का विधिवत चुनाव हुआ। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। जितेंद्र सिंह बाजवा को नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह बाजवा की जगह ली है।

44 16

गॉडविन होटल में आयोजित वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट वीरेंद्र कुमार ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह बाजवा, महासचिव पद पर विजय सराफ चुने गए हैं।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष मुरलीधर चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह सोढी, मनीष कक्कड़, पीएन आज़ाद, हीरानंद कटारिया और उपासना चुने गए। संयुक्त सचिव पद पर अशोका डी मोकाशी, शंभू सेठ, भवनीत, पी जॉनसन, शैलेंद्र नाथ दुबे चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्यों के लिए एल मैरी, प्रद्युमन बेहरा, डी कोंडिया, डोनी राफेल रेनी, सुमन मिश्र, अनुज गुप्ता, सीपी शबीर, टेक तादर और एमएस मुरुगन चुने गए है। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के सहदेव यादव मौजूद थे।

इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा ने कार्यकारिणी को भंग करते हुए कहा कि बारह साल से वुशु संघ का अध्यक्ष रह कर इस खेल को वर्ल्ड लेवल पर लाने के लिए पूरी कार्यकारिणी ने परिवार की तरह काम किया। इसी कारण एशियन गेम में चार और वर्ल्ड कप में दो मेडल मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा वुशु का भविष्य उज्जवल है।

42 13 e1682849146262
आईओए के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने कहा कि बारह वर्षों से वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया परिवार की तरह काम कर रहा है। भूपेंद्र सिंह बाजवा के कार्यकाल में इस खेल ने बुलंदियों को छुआ है। आशा है नई कार्यकारिणी भी परिवार की तरह काम करेगी।

43 13 e1682849236359
आईओए सदस्य और जीटीसीसी चेयरमैन अमिताभ शर्मा ने कहा कि वुशु चीन का नेशनल गेम है और इस देश में जिस तेजी से इस खेल ने जड़ें मजबूत की है उसके पीछे भूपेंद्र सिंह बाजवा की कार्यकारिणी बधाई की पात्र है। उन्होंने नए अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा को बधाई दी और कहा कि आशा है नई कार्यकारिणी नही इबारत लिखेगी।

इंडियन वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष और आईओए सदस्य सहदेव यादव ने कहा बारह साल की मेहनत साफ दिख रही है और इसके लिए भूपेंद्र सिंह बाजवा और उनकी कार्यकारिणी बधाई की पात्र है। फिर से सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है। इस कार्यकारिणी ने न केवल मेरठ बल्कि देश का नाम रोशन किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img