- पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल राजा का ताजपुर ईकाई का गठन
जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: शुक्रवार को राजा का ताजपुर में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने नगर ईकाई की घोषणा करते हुए नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर संगठन में स्वागत किया।
घोषित ईकाई में महबूब सलमानी नगर अध्यक्ष, जोगेन्दर सिंह महामन्त्री, इमरान अहमद कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये। युवा नगराध्यक्ष सुमित शर्मा बनाये गये। ब्रजेश त्यागी व डा अरुण अग्रवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विरेंदर शर्मा, रईस अहमद, मदन सैनी, अमित त्यागी, सुनील त्यागी जिला कार्यकारिणी को मनोनीत किये गये।
बैठक में युवा प्रदेश प्रभारी तसलीम अहमद, मोनिका, रुस्तम यादव, अलीशा सिददीकी, मुकुल गुप्ता, सभासद असलम मलिक, मोहम्मद कासिम, पंकज चंद्रा, ऋषिराज त्यागी, अशोक त्यागी, सुरेश सैनी प्रदीप शर्मा, ललित गोस्वामी आदि व्यापारी उपस्थित रहे। संचालन रविंद्र सिंह मिक्की ने किया।

