Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

रालोद-भाजपा की संयुक्त बैठक, चुनाव पर चर्चा

  • मुजफ्फरनगर व बिजनौर लोकसभा प्रत्याशी रहे मौजूद

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक चुका है। बुधवार को मुजफ्फरनगर में रालोद व भाजपा की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गयी, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान दोनों दलों के नेता एक-दूसरे के करीब पहुंचे और दोनों दलों के प्रत्याशियों को जीत दिलवाने का संकल्प लिया।

24 5

बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रालोद व भाजपा का गठबंधन हो गया। रालोद के एनडीए में शामिल हो जाने के बाद दोनों दलों के नेता एक-दूसरे के करीब आना शुरू हो गये हैं। मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा का प्रत्याशी डा. संजीव बालियान चुनाव लड़ रहा है, जबकि बिजनौर सीट पर रालोद प्रत्याशी चंदन सिंह चैहान मैदान में हैं। गठबंधन के बाद से ही दोनों प्रत्याशी दूसरे दलों के नेताओं के पास पहुंचकर औपचारिक मुलाकात कर रहे थे।

26 6

बुधवार को दोनों दलों ने एक संयुक्त बैठक बुलाई, जिसें बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता व नेता पहुंचे। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को जितवाने के लिए मंथन किया गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान, बिजनौर के रालोद प्रत्याशी चंदन सिंह चैहान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत दोनों दलों के काफी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img