Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह की जयंती पहुंचे पत्रकार और समाजसेवी

जनवाणी ब्यूरो |

वाराणसी: सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जयंती शक्तिपीठ आश्रम सारनाथ में मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविंद सिंह वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी ने कहा कि चन्द्रशेखर राष्ट्र पुरूष थे। मेरे जैसे लाखों युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं। विशिष्ट अतिथि रूपेश सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सादगी की प्रतिमूर्ति थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुप्तेश्वर सिंह शास्त्री ने कहा कि भारत पदयात्रा में मैं उनके साथ पैदल चल रहा था। चन्द्रशेखर सिंह हर व्यक्ति से आत्मीय लगाव रखते थे। मुख्य वक्ता संजीव झा ने कहा चन्द्रशेखर सिंह सरल सुलभ व्यक्ति थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए चन्द्रशेखर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर सिंह बहुत बड़े पर्यावरण प्रेमी थे। उन्हीं की प्रेरणा से चन्द्रशेखर फाउंडेशन पर्यावरण को बचाने के लिए पूरे भारत में पौधरोपण कार्यक्रम अनवरत चलाता आ रहा है।

कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर फाउंडेशन के महासचिव विजय शेखर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शत्रुध्न सिंह, डम्पी तिवारी उर्फ बाबा तिवारी, अरुण पांडेय, किरण पांडेय, आकांक्षा गुप्ता, समीक्षा मिश्रा, श्वेता राय कनक, जनार्दन सिंह, नौगढ़ जनाब हसीन साहब, जनाब शाहिद खान, रुद्राक्ष मोनू इत्यादि ने शिरकत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img