Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

वाराणसी पहुंचे जेपी नड्डा, सीएम योगी ने की अगवानी

  • ये है जगत प्रकाश नड्डा का प्रवास कार्यक्रम

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरूवार सायं 07 बजे बावतपुर एयरपोर्ट वाराणसी पहुंचे। मा. जगत प्रकाश नड्डा की वाराणसी में अगवानी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 20 जनवरी शुक्रवार को सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन व पूजन करेंगे। तदोपरान्त सुबह 11ः45 बजे गाजीपुर के संत पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन करने पहुंचेंगे।
नड्डा दोपहर 01ः00 बजे आईटीआई मैदान, गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 02ः30 बजे भाजपा जिला कार्यालय गाजीपुर में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img