Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

न्यायिक जांच समिति का गठन, 60 दिन में देगी रिपोर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच के लिए योगी सरकार ने एक न्यायिक जांच समिति का गठन किया है।

इस समिति में तीन सदस्य होंगे औ समिति 60 दिन यानि दो महीने में सरकार को रिपोर्ट देगी। जांच समिति की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे, जिसमें सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी व पूर्व डीजीपी सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी शामिल हैं।

इस आशय की जानकारी देते हुए गृह विभाग ने बताया कि कमीशन ऑफ़ इनक्वायरी एक्ट 1952 के तहत 15 अप्रैल को जनपद प्रयागराज के संपूर्ण घटनाक्रम की विस्तृत जांच न्यायिक आयोग करेगा। गृह विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img