- 15 जुलाई के धरने को सफल बनाएं: चौधरी इंद्रसेन
जनवाणी संवाददाता |
गंगोह: हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के संबंध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन व गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसैन के नेतृत्व में आज झाड़वन स्थित फार्म हाउस पर बैठक आहूत की गई । सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है।
चुनाव आयोग आंखें मूंदकर इनकी गुंडागर्दी को सपोर्ट कर रहा है, जिस प्रकार से विपक्षी पार्टियों के लोगों को पर्चे भरने से भी रोका गया। प्रत्याशियों का अपहरण तक किया गया, उससे तो यही साबित होता है कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो रहा है।

