Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: न्याय देने में तेजी लाई जाए: जिला न्यायाधीश

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: जिला न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार ने बेहट तहसील स्थित ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मुकदमों की स्थिति की जानकारी ली और वादों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामलों के शीघ्र निपटारे से पीड़ितों को समय पर न्याय मिलता है और न्याय प्रणाली पर भरोसा मजबूत होता है।निरीक्षण के समय उनके साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी सिन्हा भी मौजूद रहीं।

जिला न्यायाधीश ने न्यायालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के बाद जिला न्यायाधीश बार एसोसिएशन के भवन पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहारनपुर के बारे में उन्होंने पहले से सुना था कि यहां के अधिवक्ता और जनता सहयोगी प्रवृत्ति के हैं। यहां आने के बाद यह अनुभव और मजबूत हुआ है। अधिवक्ता और आमजन मिलकर न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बार एसोसिएशन भवन में जिला न्यायाधीश और सीजेएम के आगमन पर बार अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठौर, महासचिव सुनील कुमार सैनी, प्रदीप, धर्मपाल सैनी, राजेश लवानिया सहित अन्य अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।इस मौके पर ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी शक्ति सिंह, एल्डर कमेटी के चेयरमैन लच्छी सिंह चौहान, धर्मपाल सैनी, राजेश लवानिया, भोपाल सिंह चौहान, पिरथी सिंह राठौर, लोकेश राणा, अखिलेश कौशिक, अनिल सैनी, संजय चौहान, संजय ठाकुर, पंकज गुप्ता, राजवीर सिंह, अरुण राठौर, बंसीलाल उपाध्याय, मोहन सैनी, ललित चौधरी, नीटू, अजय सैनी, मनीष सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img