Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

दुष्कर्म पीड़िता पर मुकदमा, मांगा था इंसाफ

  • दुष्कर्मी फरार, चौराहे पर मौजूद पुलिस वालों के सामने उड़ेला केरोसिन छीना झपटी
  • कमिश्नरी चौराहे पर पुलिस वालों के सामने खुद पर उड़ेला था केरोसिन
  • परिवार की महिला को गोली मारकर आरोपी उठा ले गए थे जंगल में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गैंगरेप मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कमिश्नरी चौराहे पर खुद पर केरोसिन उड़लने वाली महिला पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को दुष्कर्मी भी फरार हो गया। पुलिस उनका सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं पीड़िता ने आरोपियों पर धमकाने के आरोप लगाए हैं।

खरखौदा के काशीराम कालोनी लोहिया नगर निवासी पीड़िता शुक्रवार को कमिश्नरी पहुंची। चौराहे पर खडेÞ पुलिस वालों के सामने उसने खुद पर केरोसिन की बोतल उडेल ली। वह खुद को आग लगाने की बात कहते हुए चिल्ला रही थी। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया।

पुलिस वाले तेजी से उसकी ओर लपके। उन्होंने किसी प्रकार कोशिश कर उसको काबू कर थाना सिविल लाइन भेज दिया। दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चिल्ला रही थी। ये पूरा मामला खरखौदा थाना के काशीराम कालोनी लोहिया नगर से जुड़ा है।

बीती 27 तारीख को दुष्कर्म मामले में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को कुछ लोगों ने अगवा कर जंगल में ले जाकर उससे गैंगरेप किया। उसको बचाने आयी एक रिश्तेदार को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हाथ पांव बांधकर जंगल से फरार हो गए। बाद में गांव वाले जब जंगल में पहुंचे तब उसको मुक्त किया जा सका।

इस मामले में पीड़िता की ओर से दी गयी तहरीर में इरफान, नौफिल, वकील, अकबर आदि को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का पति भी आरोपी पक्ष की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में इन दिनों जेल में बंद है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img