Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिताओं खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: सोमवार को नगर के कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के अन्तर्गत कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन बडे हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आशीष प्रताप सिंह, सीओ, खतौली, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू अहलावत, भारतीय किसान यूनियन, मुकेश कुमार जैन, सचिव-प्रबंध समिति, सुशील जैन, मनोज जैन, डा. आशा जैन, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ, डा.अरविन्द कुमार-क्रीडाधिकारी, सह-संयोजिका डा. विपिन कुमार बंसल ने संयुक्तरूप से माँ वीणावादिनी की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय की खेल समिति द्वारा उपस्थित अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर तथा पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया।

23 14

कबड्डी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्र-वर्ग और छात्रा वर्ग की रेड व ब्लू टीमों ने खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। छात्रवर्ग में रेड टीम की कप्तानी आयुष डेविड ने, ब्लू टीम की कप्तानी प्रिंस ने तथा छात्रा-वर्ग में ब्लू टीम की कप्तानी ज्योति, रेड टीम की कप्तानी शिवानी ने की।

45-45 मिनट तक चली कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाडियों ने अपने दमखम को तोलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। सभी अतिथियों ने खिलाडियों की हौंसला अफजा़ई की। छात्र-वर्ग में कडे मुकाबले में रैड टीम ने ब्लू टीम को मात देते हुए विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। छात्रा वर्ग में रैड टीम को ब्लू टीम ने शिकस्त दी और विजेता ट्राफी कब्जाई।

दूसरी प्रतियोगिता रस्साकशी हुई। छात्रवर्ग में रेड टीम की कप्तानी गौरव ने, ब्लू टीम की कप्तानी निशांत मोतला ने तथा छात्रा-वर्ग में ब्लू टीम की कप्तानी साक्षी, रैड टीम की कप्तानी अविका ने की। छात्र-वर्ग और छात्रा-वर्ग की दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्र-वर्ग की टीम ब्लू विजयी रही। तथा छात्रा-वर्ग में ब्लू टीम ने विजयश्री हासिल की। खेलमहोत्सव में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणों, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर खिलाडी छात्रों को हौंसला बढ़ाया।

मंच संचालन संजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आशिष प्रताप सिंह ने सभी खिलाडियों के खेल-प्रदर्शन की तथा खेल महोत्सव कार्यक्रम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि राजु अहलावत ने आर्शीवचन देते हुए सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ ने विजेता टीमों और प्रतिभागी खिलाडी विद्यार्थियों के खेल को सराहाते हुए शुभकामनाये दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img