Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

केन्द्रीय मंत्री के लिए कढ़ी चावल लेकर पहुंची भाकियू नेत्री

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: किसान आंदोलन के बीच सौरम और भैंसवाल में तीखी तकरार के बाद माहौल गरम है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन महिला विंग की तेज तर्रार नेता सोहनवीरी देवी ने रविवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

किसान नेत्री के रूप में मशहूर मन्सूरपुर क्षेत्र के गांव दूदाहेडी निवासी सोहनवीरी देवी गांव से कढ़ी चावल लेकर मंत्री के आवास पर पहुंची और ये भोजन उन्होंने डा. संजीव बालियान को दिया।

इस मुलाकात के दौरान सोहनवीरी देवी ने क्षेत्र की कुछ समस्याओं को उनके सामने रखते हुए समाधान की मांग की। ताई सोहनवीरी देवी के द्वारा लाये गये कढ़ी चावल का स्वाद केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने जनता दरबार के बीच ही चखा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img