- मेरठ शहर विधानसभा प्रत्याशी ने डोर-टू-डोर किया जनसंपर्क
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेरठ शहर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा के अनेक कार्यक्रम रहे। कमल दत्त शर्मा ने अग्रसेन मंडल में भ्रमण किया तथा वहां जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मपुरी मंडल गए और वहां पुलिस चौकी पर लोगों को संबोधित किया।
वहां से वह विकास जाटव का क्षेत्र, हरी नगर, भगवत पुरा, गणेशपुरी, प्रकाश वाली गली शास्त्री की कोठी, प्रधुभन त्यागी वाली गली, आशु शर्मा वाली गली, नरेश वर्मा वाली गली, हनुमान मंदिर वाली गली, नटराज लोधी वाली गली में भ्रमण किया। लोगों ने कमल दत्त शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाकर और पुष्प वर्षा कर कर अपने प्रत्याशी का स्वागत किया।
कमल दत्त शर्मा ने सबसे पहले बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कमल दत्त शर्मा रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला गए और वहां चुनाव आयोजक ऋतुराज जैन के साथ सभा को संबोधित किया सभी ने कमल दत्त शर्मा को भारी मतों से जिताने का वादा किया। कमल दत्त शर्मा ने शर्मा-स्मारक पर अधिवक्ता परिषद की बैठक में हिस्सा लिया।
शाम के वक्तअपने भ्रमण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भूमिया का पुल, मास्टर कॉलोनी गली नंबर-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 गए। उसके बाद वे जनरेटर वाली गली, मनोज खद्दर वाली गली, प्रदीप भाई वाली गली, से होते हुए विवेकानंद स्कूल गए और कार्यालय पर समापन किया।

