Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जानिए, कंगना रनौत ने किसान प्रदर्शनकारियों को क्या कहा ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन ने गणतंत्र दिवस पर उग्र रूप ले लिया। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए।किसान ट्रैक्टर मार्च के दौरान जमकर बवाल कर रहे हैं। वहीं पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश कर रही है। इस पूरी घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी राय जाहिर की है।

इस तरह के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए कंगना ने ट्वीट किया, अनपढ़ गवार मोहल्लों में किसी के घर शादी या कोई अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाके बीच आँगन में शराब पीकर नंगे हो कर सो जाना। वही हाल हो गया है इस गवार देश का। शर्म कर लो आज

सोशल मीडिया पर इस तरह के हिंसक प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं। वहीं देश के लिए इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल के लिए लोग कंगना को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, एक दुर्घटना से इस महान देश की धर्म, संस्कृति और विरासत को गवार कहना आपके व्यक्तित्व पर ठीक नहीं लगता। यह देश पुरूषोत्तम भगवान श्री राम और श्री कृष्ण का है और भारत हमेशा महान बना रहेगा।

देश आज अपना 72वां गणतंत्र मना रहा है। इस बीच कंगना का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। किसानों के हिंसक प्रदर्शन के अलावा कंगना ने और भी कई ट्वीट किए हैं। बता दें कंगना कई सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए मशहूर हैं। हालांकि इस वजह से वह कई बार मुसीबत में भी पड़ चुकी हैं।

बता दें दिल्ली पुलिस आईटीओ इलाके में किसान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस हमला किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img