नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत अपनी बेबाकी और निडर बयानों के लिए जानी जाती हैं। अक्सर अपने विचारों के चलते वह विवादों में भी घिर जाती हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान कंगना ने शाहरुख खान के संघर्ष की तुलना अपने करियर से करते हुए कहा कि उनका स्ट्रगल कहीं ज्यादा कठिन रहा है।
कंगना ने कहा- ‘मुझे इतनी सक्सेस क्यों मिली?
रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले हफ्ते नई दिल्ली में हुए एक इवेंट में कंगना रनौत ने अपने करियर को लेकर बातचीत की। वह कहती हैं, ‘मुझे इतनी सक्सेस क्यों मिली? शायद ही कोई और होगा जो गांव से आकर मेनस्ट्रीम में इतनी सक्सेस हासिल कर पाया हो। आप शाहरुख खान की बात करें, वे दिल्ली से हैं, कॉन्वेंट में पढ़े हैं। लेकिन मैं एक ऐसे गांव (भांबला) से हूं, जिसके बारे में किसी ने सुना भी नहीं होगा।’
एक्टिंग के अलावा बतौर डायरेक्टर भी किया काम
कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1986 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक छोटे से कस्बे भांबला में हुआ। मां एक स्कूल टीचर थीं, पिता अपना व्यवसाय करते थे। परिवार की नाराजगी के बावजूद वह दिल्ली आईं, थिएटर में अभिनय करना शुरू किया। फिल्म ‘गैंगस्टर’ से साल 2006 में बॉलीवुड डेब्यू किया। एक्टिंग के अलावा बतौर डायरेक्टर भी काम किया। अब वह राजनीति में सक्रिय हैं।

