Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

कांतारा देखकर कांप गईं कंगना रनौत

CineVadi 2


साउथ सिनेमा की फिल्म ‘कांतारा’ बड़े पर्दे पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही हैं। फिल्म को देखने के बाद हर कोई ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग के अलावा उनके निर्देशन और लेखन की काफी तारीफ कर रहा है। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म की अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी तारीफ की है। उन्होंने फिल्म को ऐसी शानदार फिल्म बताया है जिसे वह जल्दी भूल नहीं सकती हैं। फिल्म ‘कांतारा’ देखने के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया। जिसके जरिए उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म की जमकर तारीफ की। अभिनेत्री ने कहा, मैं अभी-अभी अपने परिवार के साथ कांतारा को देखकर आ रही हूं और अब भी कांप रही हूं। कितना शानदार अनुभव था। ऋषभ शेट्टी, आपको सलाम, लेखन, निर्देशन, अभिनय, एक्शन शानदार सब अविश्वसनीय! परंपरा, लोक कथाओं, स्वदेशी मुद्दों का कितना अच्छा मिश्रण है। इतनी खूबसूरत फोटोग्राफी, एक्शन, यही सिनेमा है।’ कंगना रनौत ने कहा है कि वह आने वाले एक हफ्ते तक फिल्म देखने के अनुभव से नहीं निकल पाएंगी। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैंने थिएटर में इतने सारे लोगों को यह कहते सुना कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा था।


janwani address 8

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img