Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

कानपुर: डंपर और बाइक की हुई टक्कर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कानपुर के कल्याणपुर में डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। घटना में पत्नी की डंपर से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई।

सिर पर हेलमेट लगाने के कारण पति की जान बच गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

गुमटी नंबर पांच निवासी प्रिंस शर्मा पत्नी रजनी (49) के साथ शिवराजपुर स्थित प्राइवेट इंटर कॉलेज में पढ़ाते हैं।

प्रिंस के अनुसार वह रोज पत्नी के साथ बाइक से कल्याणपुर तक जाते थे। यहां बाइक स्टैंड पर खड़ी करने के बाद दोनों एक  वैन से स्कूल पहुंचते थे।

शनिवार को दोनों बाइक से निकले। दलहन क्रासिंग के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछल कर सड़क पर गिरे। रजनी का सिर डंपर के पहिये के नीचे आ गया।

प्रिंस का सिर सड़क से टकराया, लेकिन हेलमेट लगा होने के कारण बच गया। हाथ पैर में चोटें आईं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रजनी की दो बेटियां कृशिका व योजना का रो-रोकर बुरा हाल है।

मैं न जाता स्कूल तो बच जाती पत्नी की जान 

प्रिंस ने बताया कि पहले वह शहर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। लॉकडाउन के वक्त उनकी नौकरी छूट जाने के बाद वह घर पर थे।

इस बीच पत्नी ने इसी महीने उनको भी अपने स्कूल में नौकरी दिलवा दी। पत्नी के मौत से आहत प्रिंस बोले काश वह स्कूल न जाते तो हादसा ही न होता और शायद रजनी की जान बच जाती।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img