Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

कांवड़ यात्रा: जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

  • बिना अनुमति नहीं लगेंगे शिविर, एसडीएम ने पुलिस को दिये दिशा-निर्देश
  • सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी कांवड़ यात्रा
  • संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में रहेगी चप्पे-चप्पे पर पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी के निर्देश पर दो साल बाद शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने एवं सतर्कता बरतने के आदेश देते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर दिखाई देने लगे हैं। डीएम दीपक मीणा एवं कप्तान रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की।

इस दौरान बैठक में पहुंचे जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात करने के लिए प्लान चार्ट सौंपा है। इस मौके पर तहसील स्तर अंतर्गत ब्लाक, नगरपालिका, नगर पंचायत अधिकारियों के साथ पुलिस को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। चेतावनी दी है कि कांवड़ यात्रा में लगने वाले शिविर को बिना अनुमति के नहीं लगने दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा शिविर को पॉलीथिन मुक्त कराए जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने के लिए दीपक मीणा के कुशल निर्देशन में लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील सभागार में कांवड़ यात्रा को लेकर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ विभिन्न विभागों के आलाधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान शिविर संचालक भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बिना अनुमति शिविर नहीं लग सकेंगे। प्रशासन द्वारा दी गयी शर्तों के अधीन ही शिविर लगाया जाये। किसी भी शिविर में आस्था से इतर कोई भी गाना भी नहीं बजेगा। शिविर को रोड से पीछे हटकर चिन्हित किये गये स्थानों पर लगाया जाये।

एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि शिविर में साफ-सफाई, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाये तथा शिविर को पूरी तरह से पॉलीथिन फ्री बनाया जाये तथा शिविर संचालक से अपेक्षा है कि सुरक्षा के दृष्टिगत शिविर में सीसीटीवी कैमरा भी लगाये। कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये तथा निरीक्षण के समय सहयोग करें।

कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर संचालक एवं कांवड़ यात्री को कोई भी समस्या होने कंट्रोल रूम भी तैयार कर लिया है। एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए छह जोनल एवं 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। डीएम दीपक मीणा एवं कप्तान रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का पहरा रहेगा और लगातार पेट्रोलिग करने की जरूरत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img