नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनका मस्ती भरा वीडियो जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हनी सिंह के साथ नजर आ रहे हैं कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा, जिनकी उपस्थिति ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। वीडियो में हनी सिंह अपने चिर-परिचित मस्तमौले अंदाज़ में नजर आ रहे हैं और एक गाना गुनगुनाते हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, वह कपिल शर्मा की आगामी फिल्म को लेकर भी एक खास जानकारी साझा करते हैं।
क्या हनी सिंह गाएंगे गाना?
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हनी सिंह और कपिल शर्मा को स्टेज पर एक साथ देखा जा सकता है। वीडियो में गायक हनी सिंह शायद कपिल की आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ से जुड़ा गाना गाते दिख रहे हैं। गायक ने कहा, ‘किस किसको प्यार करूंं 2 में कपिल शर्मा और यो यो हनी सिंह कमिंग सून।’ साथ ही गायक ने पंजाबी में कहा कि अब पंजाबी आ गए हैं। हनी सिंह की इन बातों को सुन कपिल शर्मा बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि हनी सिंह कपिल का आगामी फिल्म में धमाकेदार सॉन्ग लेकर आ रहे हैं।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि हनी पाजी के फैन हैं वो। दूसरे यूजर ने कहा कि पंजाबी तो कबसे आए हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा कि 2025 का सबसे बड़ा कोलैबेरेशन। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि सारी दुनिया कहती है यो यो हनी सिंह।
‘किस किसको प्यार करूं 2’
‘किस किसको प्यार करूं 2’ का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। इसके निर्माता रतन जैन और गणेश जैन हैं। फिल्म में कॉमेडी, भ्रम और तमाशा का ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म का निर्माण अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है। कपिल शर्मा की यह फिल्म 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।

