Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Karan Johar: करण जौहर ने किया सिंगल रहने की वजह का खुलासा, दो बच्चो के पिता है निर्देशक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर कई कारणों से चर्चा में रहे हैं, जिनमें उनकी पर्सनल लाइफ, उनके फैस और उनका काम शामिल है। अब हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने शादी को लेकर अपनी राय साझा की है। करण जौहर ने बताया कि वे शादी करने का मतलब समझते हैं जुरासिक पार्क में घूमना।

इस वजह से सिंगल हैं करण जौहर

बता दें कि, करण जौहर ने ये बात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उन्होंने बताया कि मैं सिंगल क्यों हूं, क्योंकि रिलेशनशिप का मतलब है पार्क में घूमना…जुरासिक पार्क में। इस बात को जान करण जौहर के फैंस को शादी के साइड इफेक्ट्स का अंदाजा हो गया है।

ऐसे लिया ये फैसला

करण जौहर ने हाल ही में अपने सिंगल पैरेंट होने की बात पर कहा कि इस निर्णय में उनकी मां ने उनका समर्थन किया। साथ ही वे मां के कारण बिना साथी के ही बच्चे की जिम्मेदारी उठाने में सक्षम बने। इस दौरान जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला।

यश और रूही के पिता हैं करण जौहर

करण जुड़वां बच्चों यश और रूही के पिता हैं। बच्चों का जन्म 7 फरवरी 2017 को सरोगेसी के जरिए हुआ। करण जौहर अपने बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे यश का भी एक फनी वीडियो साझा किया था।

‘चांद मेरा दिल’ फिल्म पर काम कर रहे करण

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर अपनी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की तैयारी में लगे हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img