Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

Dry Skin in Summer: गर्मियों में भी स्किन हो रही है ड्राई? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पाएँ मक्खन जैसी मुलायम त्वचा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अक्सर लोग मानते हैं कि ड्राई स्किन केवल सर्दियों की समस्या है, लेकिन हकीकत यह है कि गर्मी के मौसम में भी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। तेज धूप, धूल और प्रदूषण त्वचा की नमी को छीन लेते हैं, जिससे स्किन में खिंचाव और ड्रायनेस महसूस होने लगती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में अत्यधिक धूलभरी हवा, पसीना और बार-बार चेहरा धोना त्वचा की प्राकृतिक नमी को खत्म कर देता है। साथ ही, कम पानी पीना और स्किन केयर की अनदेखी भी इस समस्या को बढ़ा देती है।

यदि आप भी त्वचा के रूखेपन से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमा कर देख लें। इन नुस्खों को आजमाने के बाद आपकी स्किन मक्खन सी मुलायम हो जाएगी। तो चलिए जानते है इन नुस्खों के बारे में…

नारियल तेल की मालिश

इसके लिए आप नहाने से पहले हर रोज नारियल के तेल हाथ-पैरों में मालिश करें। यदि आप तीस मिनट पहले तेल से मालिश करेंगे तो इसकी वजह से आपके हाथ-पैर काफी हद तक मुलायम हो जाएंगे। ये त्वचा की गहराई में जाकर स्किन को नमी प्रदान करता है। इसलिए हर रोज इसका इस्तेमाल करें।

खीरे और एलोवेरा का पैक

इस पैक का इस्तेमाल आप चेहरे से लेकर हाथ और पैर में भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो खीरे का ताजा रस निकाल लें और उसमें ताजा एलोवेरा जेल मिक्स करके रख लें। अब इस मिश्रण को रूखी स्किन पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे अब कम से कम 15 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। ये पैक स्किन को ठंडक देगा और त्वचा को नमी भी प्रदान करेगा।

ग्लिसरीन और गुलाबजल

त्वचा में नमी प्रदान करने के लिए ये सबसे सस्ता विकल्प माना जाता है। इसके लिए आपको बस गुलाब जल और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में भरकर एक बोतल में रख लें। अब इसे रोजाना सोने से पहले रूखी त्वचा पर लगाएं। इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं। ये एक प्राकृतिक बॉडी लोशन की तरह ही काम करता है।

दूध और शहद का मास्क

इन दोनों चीजों का मिश्रण आपकी त्वचा को नरम बनाने में मदद करेगा। इसके लिए एक कटोरी में चार चम्मच दूध लें और फिर उसमें शहद डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट तो रूखी त्वचा पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे इस पेस्ट को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर त्वचा को धो लें। शहद त्वचा में नमी प्रदान करता है तो वहीं दूध से त्वचा साफ होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

यदि आपकी त्वचा रूखी हो रही है तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। बहुत गर्म पानी त्वचा की नेचुरल ऑयल लेयर को हटा देता है जिससे त्वचा और ड्राई हो जाती है। इसलिए खासतौर गर्मी के मौसम में तो गर्म पानी से कतई न नहाएं। ये आपको परेशानी से डाल सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img