Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

करनाल हाईवे पर कैंटर चालक से ढाई लाख की लूट

  • चंद घंटे बाद ही पुलिस ने कर दिया लूट की वारदात का खुलासा
  • भतीजों ने चाचा के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: गुरूवार की देर शाम पानीपत से मेरठ लौट रहे कैंटर सवार चालक को बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने चालक से लगभग दो लाख साठ हजार की नकदी मोबाइल आदि लूट कर धमकी देते हुए फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस मामले में खुलासा करते हुए कैंटर चालक के भतीजे को गिरफ्तार कर उसके पास से नकदी आदि बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने तत्परता दिखा दो चंद घंटों बाद ही लूट की वारदात का खुलासा भी कर दिया।

मेरठ-करनाल हाईवे पर गुरुवार की देर शाम के पूर्व चौराहे के पास घटी। बताया गया है कि मेरठ निवासी चालक आकिल पुत्र इस्माइल गली नंबर 2 हुमायूं नगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ पानीपत से एक कैंटर खाली सिलेंडर लेकर लौट रहा था।

बताया गया है कि जैसे ही वह मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक के पूर्व चौराहे के पास पहुंचा तभी पीछे से अचानक आए दो बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने अपनी बाइक कैंटर के सामने गिरा कर दुर्घटना का ड्रामा रच कैंटर डैश बोर्ड में रखी दो लाख साठ हजार रूपये की नकदी लूट ली और धमकी देते हुए मेरठ की ओर फरार हो गए।

जिसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को लूट की सूचना दी। सूचना पाकर डायल 112 पर पुलिस पहुंची तथा पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर घटना की जांच पड़ताल की। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में किरकिरी से बचने के लिए एफआईआर भी दर्ज कर ली।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कैंटर चालक से कड़ाई से पूछताछ की और मोबाइल नंबर ट्रेस कर चंद घंटों बाद ही घटना का खुलासा भी कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि कैंटर चालक आकिल से की गई पूछताछ के बाद मामला कुछ संदिग्ध लगा।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल के बाद कैंटर चालक के दो सगे भतीजे मोनिस व इमलाक निवासी शास्त्री नगर मेरठ थाना नौचंदी को गिरफ्तार कर लिया। जहां उन्होंने कड़ाई से पूछताछ में चाचा की मिलीभगत से दो लाख साठ हजार रूपये लूटना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि कर्ज उतारने के लिए चाचा के साथ लूट की इस घटना को अंजाम दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाशों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मकान को छुड़ाने के लिए दिया लूट की वारदात को अंजाम

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हाईवे पर हुई लूट में चाचा के भतीजे की मिलीभगत थी जिसने लूट का ड्रामा रचा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों ने कई लाख के कर्ज के चलते मकान गिरवी रखा है। जिसे छुड़ाने के लिए काफी दिनों से पैसों के बंदोबस्त को इधर-उधर भटकते फिर रहे लेकिन कहीं इंतजाम नहीं हो पाया। जिसके बाद उन्होंने चाचा से इस बात की परेशानी रखी तो चाचा ने उन्हें बताया कि वह दो-तीन लाख रूपये लेकर आता है। जिसके बाद तीनों चाचा भतीजे ने फुलप्रूफ योजना के बाद लूट की इस वारदात को अंजाम देकर ड्रामा रचा और नगदी हजम करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की तत्परता से मामला खुल गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img