
कर्नाटक में सभी सूत्र अब कांग्रेस की भारी जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। सी वोटर के यशवंत देशमुख, जो मोदी-शाह के तमाम नैतिक-अनैतिक चुनावी दांव-पेंचों के पंचमुख प्रशंसक रहे हैं, और राजनीति की अपनी खास समझ के अनुसार इन सारी करतूतों को ही राजनीति माने हुए हैं, वे भी, मन मार के ही क्यों न हो, कर्नाटक में कांग्रेस को उसकी बढ़त की स्थिति से हटा नहीं पा रहे हैं। फिर भी, अपने पर काबू रखते हुए इतना जरूर कर रहे हैं कि किसी न किसी बहाने यह मानने से इंकार करते हैं कि कांग्रेस की बढ़त हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही है। वहां बीजेपी लगभग पूरी तरह से बिखर चुकी है, उसके पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के स्तर के परंपरागत रूप से आरएसएस से जुड़े व्यक्ति तक बीजेपी को छोड़ कर कांग्रेस के पाले में चले गए हैं।