जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या ने पहले से बिगड़े मामले को और भी पेचीदा कर दिया है। इस बीच कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा के एक बयान ने इस आग को हवा दे दी है।
कर्नाटक सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के बयान पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या में गुंडे शामिल थे। उन्होंने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पर गुंडों को उकसाने का आरोप लगाया है।
ईश्वरप्पा ने कहा कि, गुंडों ने उसे मार डाला है। यह सब कुछ डीके शिवकुमार के हालिया बयान के कारण हुआ है। उन्होंने कहा था कि, राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा ध्वज फहराया गया। डीके ने गुंडों को उकसाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

