Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

कार्तिक आर्यन ने पश्मीना संग रिलेशनशिप को लेकर तोड़ी चुप्पी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल, इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म आने वाले शुक्रवार यानी 2 दिसंबर को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इसी बीच कार्तिक आर्यन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। दरअसल, बीते काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि वह ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं। अब इन खबरों पर कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है।

38 15

कार्तिक आर्यन ने ‘जूम’ के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘मैं ये बात समझ गया हूं कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते मेरी लाइफ से जुड़ी चीजें पब्लिक में आती रहेंगी। अगर मेरी किसी के साथ दोस्ती भी होगी तो लोग उसे रिलेशनशिप का ही नाम देंगे। इस तरह की चीजें और बातें कई बार दो लोगों के परेशान कर देती हैं और उनमें दिक्कते भी आती हैं। हालांकि, मैं अपनी स्किन को मोटा करना शुरू कर दिया है, जिससे मुझे ये सभी बातें ना लगें। मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करूं।’

कार्तिक आर्यन ने आगे सोशल मीडिया के पॉजिटिव और निगेटिव साइड पर बात करते हुए, ‘मेरे बारे में सोशल मीडिया पर खराब बातें होने पर मुझे आज भी फर्क पड़ता है और सबसे ज्यादा तब पड़ता है जब मैंने कुछ वैसा नहीं किया होता है, इसके बाद भी बातें बनती हैं। ये बातें एकदम आधारहीन होती हैं लेकिन मैं खुद को चीजों के प्रति ठीक रहना सीख रहा हूं। मैं समझ रहा हूं कि फिल्म स्टार की लाइफ में प्राइवेसी होना बहुत मुश्किल होता है।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह ‘फ्रेडी’, ‘कैप्टन इंडिया’, ‘सत्य प्रेम की कथा’ और ‘आशिकी 3’ जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन पिछली बार मई, 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img