Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

कार्तिक आर्यन ने शादी को लेकर कही यह बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म फ्रेडी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। कार्तिक आर्यन ने इस साल बॉक्स ऑफिस अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 से जमकर कमाई की थी। उनकी इस फिल्म ने बॉलीवुड को बॉक्स ऑफिस पर एक दमदार वापसी करवाई थी। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते है। इसी बीच अब कार्तिक आर्यन ने अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो सकते है। उन्होंने बताया कि वो कितने साल बाद शादी करने वाले है।

63

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन अपने एक इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में छाए हुए है। जिसमें उन्होंने अपने फिल्मी करियर से लेकर शादी तक को लेकर बात ही है। मीडिया से की गई खास बातचीत में कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्मों से लेकर पर्सनल से जुड़े सवालों का जवाब दिया है। लेकिन सबका ध्यान कार्तिक आर्यन की शादी से जुड़े सवाल पर था।

62

कार्तिक आर्यन ने अपनी शादी से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ‘अभी मेरी मम्मी चाहती है कि मैं तीन से चार साल काम बस काम पर फोकस करूं। वो मुझे अभी शादी के लिए कोई फोर्स नहीं कर रही है। मैं भी अभी अपने काम पर ही फोकस करना चाहता हूं।’ एक्टर के इस जवाब के आने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। क्योंकि कार्तिक आर्यन के इस जवाब का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

कार्तिक आर्यन को अभी हाल ही में फिल्म हेरा फेरी 3 ऑफर हुई है। कार्तिक आर्यन को अक्षय कुमार की जगह फिल्म में जगह मिली है। इसके अलावा एक्टर के जन्मदिन के मौके पर ‘शहजादा’ का टीजर रिलीज किया गया था। इसके अलावा एक्टर फिल्म सत्य प्रेम की कथा में कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

HPCL ने देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर दिया बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल-एलपीजी की कोई कमी नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक...

IGI: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Noida Airport: पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज...
spot_imgspot_img