Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

कार्तिक ने पेरिस वेकेशन से शेयर की फोटो, फैंस ने पश्मीना संग होने के लगाए कयास

  • कार्तिक ने पेरिस वेकेशन से शेयर की फोटो,

  • फैंस ने पश्मीना संग होने के लगाए कयास

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। कार्तिक आर्यन की शादी को लेकर खूब सवाल किए जा रहे है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि वो अभी दो-तीन साल तक इसके बारे में नहीं सोच रहे है। इसके बाद एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कार्तिक आर्यन का नाम ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन से जोड़ा गया। खबर में दावा किया गया कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है।

11 29

कार्तिक आर्यन ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक तस्वीर शेयर की थी, उनकी ये तस्वीर फ्रांस की थी। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन बाहर की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले पश्मीना रोशन की भी फ्रांस से एक तस्वीर सामने आई थी। उस तस्वीर में पश्मीना रोशन अपने कजिन ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दे रही थी।

10 32

इन दोनों की एक ही जगह तस्वीर सामने आने के बाद से फैंस ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए है कि ये कार्तिक और पश्मीना इस साल सगाई कर सकते है। इसको लेकर फैंस कार्तिक की पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे है। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें इन दोनों अभी तक अफेयर की बात को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

कार्तिक आर्यन का नाम पश्मीना रोशन से पहले बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान से भी नाम जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों का अफेयर कुछ दिनों तक चला, लेकिन इन दोनों ने अभी भी अफेयर की खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img