Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

कोरोना संक्रमण से कासगंज के एएसपी की पत्नी का निधन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी में कासगंज जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आदित्य कुमार वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा (50) का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। उनका इलाज नोएडा के निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया।

सीमा वर्मा ने आठ दिन पहले जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी, उनका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 39 पर पहुंच गया। इस पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान कोई रिकवरी नहीं हुई, देर रात उनकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक एक दिन पहले तक जिले में ड्यूटी कर रहे थे। पंचायत चुनाव की व्यवस्थाएं भी देख रहे थे। लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे थे।

एएसपी का बेटा भी कोरोना संक्रमित बताया गया है। पत्नी और बेटे के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद एएसपी अपना फर्ज निभाते रहे। पुलिस अफसर की पत्नी के निधन से पुलिस विभाग और प्रशासन में जहां शोक है, वहीं आम जनमानस भी स्तब्ध है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img