जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: टर्किश एयरलाइंस की काठमांडू से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट के दाहिने इंजन में आग लगने की संभावना के कारण विमान ने कोलकाता एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की। इस घटना में 236 यात्री सुरक्षित रहे। विमान की जांच अभी जारी है।
इस मामले में और जानकारी का इंतजार
रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान संख्या-727, जो काठमांडू से इस्तांबुल जा रहा था, ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। विमान के कैप्टन ने कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचित किया कि दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका है। इसके बाद, विमान को दोपहर करीब 2:49 बजे सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। अब इस मामले में और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

