Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

नाव के सहारे गंगा पार कर रहे कावड़िये

  • गंगा खादर के रेतीले मार्ग से गुजर रहे है कावड़ियें

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: हरिद्वार से गंगा जल भरकर उत्तराखण्ड के भोगपुर और रंजीतपुर गांवों से गुजरकर नांगल सोती आने वाले हजारों कावड़िये गंगा की धार को नाव के सहारे पार कर रहे है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा होने के बाद भी गंगा खादर के जंगल के रास्तों पर पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा का कोई इंतिजाम नहीं किया गया। कभी कभी नांगल पुलिस के सिपाही ही इस मार्ग पर गश्त करते नजर आते है।

वहीं उत्तराखंड की लक्सर थाना पुलिस द्वारा इस मार्ग पर पुलिस की कोई गश्त नही लगाई गई है। इस रास्ते से गुजर कर बिजनौर, चांदपुर, गजरौला आदि क्षेत्रों में जाने वाले हजारों कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। जबकि इस रास्ते पर जंगली जानवरों और लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों का हमेशा भय बना रहता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img