Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री काजी रशीद मसूद का इंतकाल

  • पूरे जनपद में शोक की लहर, गंगोह में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद सहारनपुर के लिए बड़ा सदमा। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और पश्चिमी उप्र के कद्दावर नेता काजी रशीद मसूद का इंतकाल हो गया है। वह 73 साल के थे और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पिछले दिनों दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। काजी ने फिलहाल, सोमवार को लगभग सवा दस बजे अंतिम सांस ली।

बता दें कि काजी रशीद मसूद को पिछले दिनों टेस्ट के बाद कोरोना पाजिटिव पाया गया था। कोरोना की पुष्टि होने पर चिकित्सकों की सलाह पर काजी को तुरंत दिल्ली ले जाया गया और यहां एक अस्पताल में दाखिल कराया गया।

हालांकि, वह कोरोना को मात दे चुके थे। लेकिन, पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए थे। उनकी पल्स ठीक से नहीं चल रही थी। वह फिलहाल, रुड़की में अपने परिजन के एक निजी नर्सिंग होम में दाखिल थे। यहां भी वह उपचाराधीन थे। फिलहाल, उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और आखिरकार, सोमवार सवा दस बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली।

काजी के करीबियों ने बताया कि उनको गंगोह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। काजी का शव रुड़की से लाया जा रहा है। काजी के निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर है।

बता दें कि काजी रशीद मसूद के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही उनके परिजन और चाहने वाले चिंतित हो उठे थे। फिलहाल, काजी के महानगर स्थित आवास पर हजारों की संख्या में उनके चहेते पहुंच चुके हैं। हर कोई गमजदा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img