जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की नांगल शाखा ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र भेजा है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की राजा भरत सिंह इण्टर कालेज नांगल शाखा की ओर से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजे गए पत्र में प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगों के शासनादेश निर्गत कराए जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि संगठन विगत कई वर्षों से अपनी मांगे रख रहा है,परन्तु कोई हल नही निकला।
पूरी जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी
अभिकर्ता गुप्ता जी
9639005146

