जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। यह कार्रवाई आबकारी नीति मामले में हो रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई का संदीप दीक्षित ने समर्थन किया है।
छापेमारी की सूचना के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर एकत्रित हुए आम आदमी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सीएम ने कहा, अगर आप चाहते हैं कि विश्व के सभी प्रमुख अखबारों में भारत छाया रहे, इसके लिए देश के सभी 130 करोड़ नागरिकों से अपील है कि हमारे इस मिशन से जुड़ें। अड़चनें बहुत आएंगी लेकिन भारत अब रुकेगा नहीं।

