- जिला पंचायत अध्यक्षा ने किया पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ
- ताजी और हरी सब्जी के लिए पोषण वाटिका लगाने की अपील
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी ने कहा कि सेहत की कुंजी महिलाओं के हाथ में होती है। घर की रसोई में पोष्टिक भोजन बनाने और खिलाने का काम महिलाएं ही करती हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील पोषण वाटिका लागने की अपील की ताकि ताजी हरी और पोष्टिक सब्जियां प्राप्त हो सके।
जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी शुक्रवार को विकासखंड शामली के गांव भाज्जू में पोषण माह कार्यक्रम के शुभारम्भ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने पोषण माह की गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा लगाई गई पोषण प्रदर्शनी, रेसिपी व पोषण रंगोली का अवलोकन करके सराहना की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यखा ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रैली का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महिला भाजपा प्रकोष्ठ की महामंत्री रूबी देवी रही। पोष्टिक व संतुलित भोजन बच्चों के लिए अत्यन्त आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने 08 मार्च 2018 को महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारम्भकिया था।
तब से प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष तृतीय राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। अंत में ग्राम प्रधान रूबी देवी ने सभी अतिथियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता देवी, आंगनबाड़ी संघ के संरक्षक संजीव शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
बाल विकास मंत्री ने भेजा जिला पंचायत अध्यक्षा को पत्र
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने पोषण माह के सम्बन्ध में जिला पंचायत अध्यक्षा को सम्बोधित पत्र प्रेषित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने महिला एवं बाल विकास मंत्री का पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी को दिया।

