Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

अपहरण के आरोपियों को छुड़ाने के लिए कोतवाली पर हंगामा

  • पति, देवर व बड़े बेटे पर महिला ने लगया छोटे बेटे के अपहरण का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: नगी निवासी एक महिला के शिकायत पर अपहरण के आरोप गिरफ्तार किए गए तीन लोगों छुड़ाने के लिए मौहल्ले के लोगों ने कोतवाली पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने महिला के आचरण पर प्रश्नचिंह लगाते हुए उसके आरोप को गलत बताया और कहा कि अपने छोटे पुत्र को खुद ही गायब कर महिला अपने पति, देवर व बड़े बेटे पर अपहरण का झूठा आरोप लगा रही है। निर्दोषों को न छोड़े जाने पर मौहल्ले के लोगों ने आंदोलन की धमकी दी है।

नगर निवासी एक महिला ने अपने पति, देवर व बड़े पुत्र पर अपने छोटे पुत्र का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पता चलने पर मौहल्ले के काफी लोग कोतवाली पहुंचे और महिला के आचरण पर प्रश्नचिंह लगाते हुए आरोप लगाया कि महिला कई-कई दिन तक घर से लापता रहती है।

कुछ दिन पहले वह अपने छोटे बेटे को अपने साथ लेकर गई थी लेकिन जब लौटकर आई लड़का उसके साथ नहीं था। जब परिवार वालों ने उस पर लड़के को वापस लान के लिऐ दबाव बनाया तो उसने उल्टा उन पर ही अपने पुत्र के अपहरण का आरोप लगाया दिया। मौहल्ले वासियों ने महिला के पति , देवर व उसके बड़े पुत्र को निर्दोष बताया और उन्हें छोडे जाने की मांग को लेकर कोतवाली पर जमकर हंगामा किया और उन्हें न छोड़ने पर आंदोलन की धमकी दी। इस अवसर पर रामकुमार, जगमाल, योगेश, गौतम व वरूण आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img