- सौतेली मां की प्रताड़ना से था परेशान, एसटीएफ व पुलिस ने किया बरामद
- घर से ले गया था 9.31 लाख रुपये
- एसएसपी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में किया खुलासा, वजह चौंकाने वाली
- अपर मुख्य सचिव की तरफ से पुलिस टीम को एक लाख रुपये का इनाम
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ट्रांसपोर्टर के बेटे का अपहरण फिरौती के लिए नहीं हुआ, बल्कि बेटे ने अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान होकर खुद के अपहरण की कहानी रची थी। पुलिस ने 18 घंटे के भीतर तथकिथत अपहरण का सनसनीखेज खुलासा किया हैं। एसटीएफ व पुलिस ने टीम ने छात्र को दिल्ली से बरामद किया। उसके पास से करीब नौ लाख रुपये की नकदी भी बरामद की हैं।
बताते चलें शास्त्रीनगर सेक्टर 12 निवासी ट्रांसपोर्टर आसिफ का 15 वर्षीय पुत्र आरिफ कक्षा नौ का छात्र है। बीते सोमवार की दोपहर आरिफ का उसके घर से ही अपहरण कर लिया गया था। उस समय आरिफ का पिता और मां गांव गए थे। घर पर सिर्फ वह और उसकी बहन थे।
आरिफ की बहन के मोबाइल पर मैसेज करके अपहर्ताओं ने 50 लाख की फिरौती मांगी थी। जिसके बाद पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की कई टीम अपहृत छात्र की तलाश में जुटी थीं।
मंगलवार को एसएसपी अजय साहनी ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि छात्र का अपहरण हुआ ही नहींं था। बल्कि वह अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना और पिता की उपेक्षा से तंग आकर खुद ही घर छोड़कर चला गया था। जाते समय छात्र अपने घर से लगभग नौ लाख 31 हजार की नकदी भी ले गया था।

जिसे छात्र के पास से बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि छात्र घर से सीधे दिल्ली गया था। जहां से पुलिस ने उसे बरामद किया। पूछताछ के दौरान छात्र ने बताया है कि वह जल्द ही अपनी बहनों को भी यहां से ले जाना चाहता था।
दिल्ली जामा मस्जिद पर नोटों के बैग के साथ मिला
15 वर्षीय आरिफ ने दिल्ली जामा मस्जिद पर नोटो से भरा बैग लेकर घूम रहा था। जिसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खुद मौत लेकर घूम रहा था। मासूम अगर किसी को भनक लग जाती तो मासूम की जान जा सकती थी।
टीवी सीरियल देखकर छात्र ने रची अपहरण की झूठी कहानी
टीवी सीरियल हो या फिर क्राइम पेट्रोल। दोनों ही सीरियल का उद्देश्य देशभर में हो रही आपराधिक घटनाओं और उसके बदलते स्वरूप को प्रस्तुत कर इनके प्रति लोगो को सचेत करना हैं। लेकिन इनमे दिखाई जाने वाली आपराधिक घटनाएं और उन्हे अंजाम देने के तरीके लोगो को अपराध करने के नए-नए तरीके भी बता रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महानगर में 15 वर्षीय मासूम ने अपनी सौतेली मां प्रताड़ना से तंग आकर अपहरण की झूठी कहानी रचा दी। फिरौती में पचास लाख रुपये मांग और मोबाइल से मैसेज भेजकर नाटक रचा दिया।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-12 मूलरुप किठौर ग्राम राधना निवासी 15 वर्षीय आरिफ पुत्र आसिफ ने बीते सोमवार को मां प्रताड़ना से परेशान होकर खुद की अपहरण की कहानी लिख डाली। मासूम ने पिता आसिफ ने बताया कि उसने टीवी सीरियल देखकर आईडी लिया और अपहरण की झूठी लिखकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। और कागज से 50 खोखा लिख व अपने ही मोबाइल से मैसेज किया। उसका अपनी मां ही कुछ विवाद हुआ था।
बेटे ऐसा कदमा उठा हैं। जिदंगी में कभी सोचा नही था। सोचकर रुहू कांप उठती हैं। बीते वर्ष 20 नंबवर वर्ष 2019 में उसकी मां की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। उसकी दो छोटी बहन भी हैं। वर्ष 2020 में एक जनवरी बच्चों के लिये दूसरी औरत से निकाह किया था जो आरिफ सौतेली थी। हापुड़ में ट्रांसपोर्टर का कारोबार करते हैं। पुलिस ने आरिफ को परिजनों के सुुपुर्द कर दिया हैं।

