- जारी रखेंगे आईपीएल सहित टी-20 लीग मैच
मुंबई |
वार्ता: पोलार्ड ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए संन्यास की घोषणा की। वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास की घोषणा कर दी है। वे आईपीएल सहित दुनियाभर की टी-20 लीग खेलना जारी रखेंगे। पोलार्ड ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर संन्यास की जानकारी दी।
पोलार्ड अभी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। पोलार्ड ने कहा कि मैंने काफी सोच-समझकर संन्यास का फैसला लिया है। कई कैरेबियंस युवाओं की तरह 10 साल की उम्र से मेरा भी सपना था कि मैं वेस्टइंडीज के लिए खेलूं। मुझे गर्व है कि मैं 15 साल तक टी-20 और वनडे में वेस्टइंडीज के लिए खेल सका।
पोलार्ड ने अपने करियर में 101 टी-20 इंटरनेशनल और 123 वनडे मैचों में वेस्टइंडीज को रिप्रजेंट किया। वनडे में उन्होंने 26.01 की औसत से 2706 रन बनाए। इसमें 3 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 25.30 की औसत से 1569 रन बनाए। इसमें 6 शतक शामिल हैं। पोलार्ड ने वनडे में 55 और टी-20 इंटरनेशनल में 42 विकेट भी लिए हैं।

