- पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: रंजिश को लेकर एक मजूदर ने अपने साथी मजदूर पर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
किरतपुर के गांव पाडला निवासी पवन कुमार (32वर्ष) पुत्र रमेश कुमार पिछले एक साल से डीबी आईस फैक्ट्री व कोल्ड स्टोरेज में काम करता था। वहीं पर किरतपुर की टीचर्स कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार (20वर्ष) पुत्र चंद्रपाल सिंह भी कभी कभी काम करने आता था। दोनों फैक्ट्री में दिहाड़ी मजूदर थे। गुरूवार की शाम पवन व हेमंत में मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हो गया।

झगड़े में आक्रोशित हेमंत ने पवन के सिर व कमर से चाकू से गोदकर घायल कर दिया। अन्य मजदूर घायल पवन को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में ही पवन ने दम तोड़ दिया। मजदूरों ने हत्यारोपी हेमंत को मौके पर पकड़ लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।
मजदूरों ने हत्यारोपी हेमंत को पुलिस को सौंप दिया। हादसे की सूचना मिलते की एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। पवन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक पवन के तीन पुत्री है। जिसमे एक पुत्री नेत्रहींन है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अन्य मजूदरों के मुताबिक कुछ दिन पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था।
‘किरतपुर में एक मजूदर को उसके साथी मजूदर ने चाकु से गोद कर उसकी हत्या कर दी है। दोनों में क्षणिक विवाद हुआ था। इससे पहले भी दोनों में विवाद हो चुका था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।’ -डा. धर्मवीर सिंह, एसपी

