Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

किरतपुर नपा अध्यक्ष के घेर में पकड़ी गोकशी, छह गिरफ्तार

  • थाना किरतपुर, नांगलसोती व नजीबाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
  • पुलिस ने घटना स्थल से 12 जीवित गाय, भैंस, अवशेष व गौकशी के उपकरण किए बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

किरतपुर: किरतपुर, नांगलसोती व नजीबाबाद पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए किरतपुर पालिकाध्यक्ष अब्दुल मन्नान के घेर (बाग) से गोकशी करते हुए छह शातिरों को पकड़ा है, जबकि किरतपुर पालिकाध्यक्ष समेत चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 12 जीवित गाय, भैंस, अवैध शस्त्र, गोकशी के उपकरण व गोवंशीय अवशेष मिले है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी अभियुक्तों के लिए हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी की जा रही है।

44 2 e1600432933899

थाना किरतपुर, नांगलसोती व नजीबाबाद पुलिस 18 सितंबर की सुबह गश्त कर रही थी। इसी दौरान किरतपुर थाने को सूचना मिली की किरतपुर के नगर पालिकाध्यक्ष अब्दुल मन्नान के बाग में गो कटान हो रहा है। एसपी डा.धर्मवीर सिंह के निर्देश पर तीनों थानों की पुलिस ने अब्दुल मन्नान के बाग में सुबह तीन बजे छापेमारी की तो मौके से मोहल्ला लुकमानपुरा निवासी मोहम्मद हारून पुत्र मोहम्मद तहसीन, मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद यूनुस, मोहल्ला मीठा शहीद निवासी तारिक पुत्र खुर्शीद, ताजिर पुत्र खुर्शीद, तालिब पुत्र अतीक व मोहल्ला पठानपुर निवासी मोहम्मद शानू पुत्र मोहम्मद अय्यूब को गिरफ्तार किया गया, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल रिजवान, मोहल्ला मीठा शहीद निवासी अतीक कुरैशी पुत्र मोहम्मद रफीक, फरीद पुत्र रफीक व गांव लाडपुरा निवासी बाशिद पुत्र बुंदू कुरैशी मौके से फरारहो गए। पुलिस ने मौके से 12 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चार गाय, तीन भैंस, चार कटरे, एक बछड़ा, चार जबड़े गोवंशीय, छह सींग गाय/भैंस, एक बोरा गोवंशीय अवशेष, तीन चापर, दो रस्सी, दो छुरी, एक लकड़ी का गुटका आदि बरामद किए है। पुलिस ने गोवध व शस्त्र अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त तालिब पुत्र अतीक के खिलाफ दो मुकदमें पहले ही दर्ज है। अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध नजीबाबाद सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक वली मोहम्मद नांगल, एसएसआई किरतपुर सुशील तोमर, एसआई सुनील कुमार, इरशाद अली, कांस्टेबल पंकज, राजेश, नवीन कुमार, सोहनवीर, देवेंद्र व अमरनाथ मौजूद रहे। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार की दोपहर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गोकशी के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि किरतपुर नगर पालिकाध्यक्ष समेत चार लोग मौके से फरार हो गए है। फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img