Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन का स्वरूप सीमित क्षेत्र में है: तोमर

 

 ग्वालियर (मप्र), भाषा: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का स्वरूप सीमित क्षेत्र में है और मंत्री ने उम्मीद जतायी कि इस समस्या का जल्दी ही समाधान कर लिया जाएगा।  मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान तोमर ने विपक्षी कांग्रेस पर किसान आंदोलन को लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

तोमर ने कहा कि देश में किसान आंदोलन का स्वरूप सीमित क्षेत्र में है। सरकार किसानों से वार्ता के लिए तैयार है। मुझे उम्मीद है कि इस समस्या का जल्द ही हल निकाल लिया जाएगा। कांग्रेस द्वारा किसान आंदोलन को समर्थन देने और तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसानों के मुद्दों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। तोमर ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भी कांग्रेस ने स्पष्ट उल्लेख किया था कि यदि वह सत्ता में आएगी तो कृषि सुधार करेगी। अब कांग्रेस इन कानूनों का विरोध कर रही है। कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति करने में सफल नहीं होगी। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उन पर आरोप लगाया कि वे कृषि मंत्री जरूर है लेकिन खेती नहीं करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img