Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन: बजट पर भी रही अन्नदाताओं की निगाह

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों का आंदोलन 68वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अब इस पूरे आंदोलन का केंद्र गाजीपुर बॉर्डर बन गया है जिसके चलते दिल्ली पुलिस यहां पहुंचने वाले मार्ग बंद करती जा रही है।

आज ही दिल्ली पुलिस ने महाराजपुर बॉर्डर बंद किया है और सप्ताह का पहला दिन होने के चलते महाराजपुर से वैशाली तक लंबा जाम लग गया है। इसके साथ ही अन्य कई मार्गों पर भी लंबा जाम लगा हुआ है। किसान आंदोलन के बीच अन्नदाताओं की नजर आज बजट पर भी रही। उन्होंने पूरा बजट भाषण अपने फोन पर देखा। हालांकि सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां इंटरनेट अब भी ठीक से काम नहीं कर रहा वहां ऐसा नहीं हो सका है।

चिल्ला बॉर्डर पर भी लगा जाम

दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर के चलते कई दिल्ली-नोएडा बॉर्डर यानी चिल्ला बॉर्डर पर भी लंबा जाम लग गया है।

पुलिस ने दिल्ली जाने वाले हर मार्ग पर जबरदस्त बैरिकेडिंग कर दी है और साथ ही वाहनों की सघनता से जांच भी की जा रही है। इसका कारण है किसानों का वो एलान जिसमें उन्होंने 1 फरवरी के दिन संसद घेराव की बात कही थी। हालांकि बाद में अपने इस एलान को किसानों से वापस ले लिया था लेकिन 26 जनवरी की घटना के बाद पुलिस को उन पर भरोसा नहीं है। इसके चलते हर रास्ते पर बैरिकेडिंग बहुत तगड़ी की गई है और सिर्फ दिल्ली ही नहीं एनसीआर में भी कई इलाकों में लंबा जाम लगा है।

दिल्ली पुलिस ने आज महाराजपुर बॉर्डर भी किया बंद

दिल्ली पुलिस ने महाराजपुर बॉर्डर को बंद कर दिया है और बैरिकेडिंग लगा दी है। इसी के चलते महाराजपुर से वैशाली तक लंबा जाम लग गया है। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण वाहनों का दबाव अधिक है। गाजियाबाद के एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना है कि बॉर्डर दिल्ली पुलिस की ओर से बंद किया गया है। भोपुरा और ज्ञानी बॉर्डर की ओर से ही वाहन दिल्ली आ जा सकते हैं।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के सभी 14 लेन पहले से हैं बंद

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की सभी 14 लेन को दिल्ली पुलिस ने पहले ही बंद कर दिया था। इससे दिल्ली जाने वालों के लिए परेशानी बढ़ गयी है।

ये मेट्रो स्टेशन भी हैं बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम शर्मा और टिकरी बॉर्डर पर बने प्रवेश तथा निकास द्वारों को बंद कर दिया है। इसका अर्थ है कि इन स्टेशनों से मेट्रो गुजरेगी जरूर लेकिन यहां रुकेगी नहीं।

गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन जारी, भारी फोर्स तैनात

कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 66वें दिन भी जारी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है।

अक्षरधाम रूट डायवर्ट होने से लगा लंबा जाम

गाजीपुर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा के लिए अक्षरधाम पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। जिसके चलते वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया है। इस वजह से आईएसबीटी आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सड़क नंबर 56 प्रभावित है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img