Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

हार से परेशान पंजाब का सामना आत्मविश्वास से लबरेज केकेआर से, मैच का प्रसारण दोपहर 3.30 से 

  • हार से परेशान पंजाब का सामना आत्मविश्वास से लबरेज केकेआर से

  • मैच का प्रसारण दोपहर 3.30 से 

अबुधाबी, भाषा:  लगातार तीन मैच हार चुकी किंग्स इलेवन पंजाब को इंडियन प्रीमियर लीग में अपना अभियान ढर्रे पर लाने के लिए आज कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत दर्ज करनी होगी जो शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत है।
सनराइजर्स हैदराबाद से पिछला मैच 69 रन से हारने वाली पंजाब टीम के लिए केकेआर की चुनौती और भी कठिन होगी जिसके पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। पांच हार और एकमात्र जीत के बाद पंजाब दो अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है जबकि केकेआर तीन जीत के साथ छह अंक लेकर चौथे स्थान पर है। कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद केकेआर खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल हो गई है चूंकि उसके अधिकांश खिलाड़ी फार्म में हैं। शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रभावित कर रहे हैं जबकि राहुल त्रिपाठी में गजब का आत्मविश्वास है। उन्होंने दो दिन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 87 रन की पारी खेली। सुनील नरेन शुरूआती विफलताओं के बाद बल्ल और गेंद से फार्म में लौटे हैं। मध्यक्रम में इयोन मोर्गन की मौजूदगी टीम को मजबूती देती है और नीतीश राणा ने भी प्रभावित किया है। आंद्रे रसेल ने हालांकि अभी तक वह फार्म नहीं दिखाया है जिसके लिए वह जाने जाते हैं। केकेआर के लिए चिंता का सबब कप्तान दिनेश कार्तिक का खराब फार्म है। टूर्नामेंट की शुरूआत में तीसरे नंबर पर उतरकर भी वह विफल रहे और पिछले मैच में सातवें नंबर पर भी कोई कमाल नहीं कर सके। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने हालांकि बेहतरीन कप्तानी की, खासकर गेंदबाजी में बदलाव असरदार रहे।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img